Friday, 27 November 2009

2६/११ हमलो के बाद क्या हम सुरक्षित है ,,,.........????

आज २६/११ हमलों के हुए पूरा एक साल हो गया! हमारे देश की आर्थिक राजधानी मुंबई पर आंतकियों द्वारा किया गया यह सबसे बड़ा हमला था,परन्तु अब भी हमारे ज़हन में एक ही सवाल उठता है क्या हम सुरक्षित है,क्या भारत अब भी रहने के लिए सुरक्षित स्थान है! और यह सवाल हमें रह रह कर कचोटता है! अगर हम पिछले एक दशक की बात कर तो हमारे देश में कुल छोटे बड़े ३१०० आतंकवादी हमले हो चुके है, जिनमें लगभग ४७५०० लोगो को अपने प्राणों से हाथ धोना पड़ा! आये दिन हमारे देश में बम धमाके होते रहते है और हमारी सरकार मूक दर्शक बन कर तमाशा देखती रही है ! पिछले एक साल में हमारे देश में ८४१ सिपाहियों ने आतंक से लोहा लेते हुए अपने प्राण न्योच्वर कर दिए ! आज हमारे देश के रक्षक ही सुरक्षित नहीं है तो क्या हम सुरक्षित है? ये अपने आप में ही एक बहुत बड़ा सवाल है ? और इसके पीछे कही न कही हमारी सरकार पूरी तरह जिम्मेदार है! हमारे देश में आतंकवाद विरोधी क़ानूनों का अभाव है POTA जैसे क़ानूनों को यूपीए सरकार ने निरस्त कर दिया,क्यों क्योंकि ये कानून उनहीं के लिए मुसीबत का कारण बन रह है,कही न कही सख्त कानून का अभाव भी आंतकवादियो के होंसले बुलंद करने में मदद करता है!
आतंकवादी समय-२ पर अपनी नीतियों में बदलाव करते रहते है नये -२ हथियारों का प्रयोग करते है prntu हम आज भी १९६० या १९८० के दशक की बंदुको या हथियारों का प्रयोग कर रहे है,हमे अगर आतंकवाद से मुकाबला करना है तो समय-२ अपनी नीतियों में बदलाव के साथ, समीक्षा भी करनी होगी! आज हमारे देश में लगभग ७०० व्यक्तियों की सुरक्षा का ज़िम्मा एक पुलिसवाले के हाथ में है ,हमारे देश में लगभग अभी १.५०००० पुलिस कर्मचारियों के जरूरत है! मुंबई जैसे बड़े महानगरों में जिनको जनसंख्या करोड़ो में है, इनकी सुरक्षा का ज़िम्मा कुछ सो पुलिशवालो के हाथ में है !अगर हमे आतंकवाद को जड़ से उखड फेंकना है तो हमे एकजुट होकर इसके खिलाफ लड़ना होगा, तभी हम आंतकवाद से कुछ हद तक पार पा सकेंगे!

विनोद ठाकुर

No comments:

Post a Comment